{"_id":"41-145357","slug":"Banda-145357-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
Banda
Updated Sun, 11 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा ब्लाक के झंझरी ग्राम पंचायत में गबन के मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उधर, तबादला होने के बाद भी कार्यभार न छोड़ने वाले 10 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सीडीओ ने तत्काल कार्य मुक्त करने के आदेश दिए हैं।
मनरेगा व राज्य वित्त आयोग धनराशि से कराए गए कार्यों में 1,59,913 रुपये का गबन पाया गया था। इसमें आरसीसी पुलिया निर्माण, खड़ंजा निर्माण व पौधरोपण आदि कार्य शामिल थे। डीएम ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को संयुक्त रूप से दोषी पाते हुए प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार छीन लिए थे। जिला पंचायत राज अधिकारी को संबंधित पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंगलवार को डीपीआरओ प्रवीण मोहन श्रीवास्तव ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण सिंह राणा को निलंबित कर दिया।
उधर, पिछले पखवारे डीपीआरओ ने सात ब्लाकों के 10 ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। इसके बावजूद अभी तक किसी ग्राम पंचायत अधिकारी ने कार्यभार नहीं छोड़ा। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी बबेरू, नरैनी, जसपुरा, तिंदवारी, महुआ, बड़ोखर खुर्द, कमासिन को भेजे पत्र में उक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को तत्काल कार्य मुक्त करने के आदेश दिए हैं।