{"_id":"41-141200","slug":"Banda-141200-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी-फरसा चले, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी-फरसा चले, छह घायल
Banda
Updated Wed, 10 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के हड़हा गांव में घर के सामने कटीली बाड़ लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी, कुल्हाड़ी व फरसा चलने से छह लोग लहूलुहान हो गए। अब्दुल रज्जाक के घर के सामने कब्रिस्तान की जमीन पर पड़ोसी हारून कांटों की बाड़ लगा रहा था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में अब्दुल रज्जाक पुत्र अब्दुल रहमान, अब्दुल खालिद पुत्र अब्दुल रहमान और दूसरे पक्ष के हारून पुत्र मुबीन, रस्सू पत्नी हारून, शोभा पुत्री हारून व रफीक पुत्र हनीफ घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन