{"_id":"41-113112","slug":"Banda-113112-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री से इस्तीफा मांगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री से इस्तीफा मांगा
Banda
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ‘दामिनी’ को श्रद्धांजलियों का सिलसिला फिलहाल जारी है। भाजपा और विद्यार्थी परिषद ने तीन दिन बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर बलात्कार संबंधी मामलों में कठोर कार्रवाई और कानून में बदलाव की मांग की। मंगलवार को भाजपा नेताओं के जत्थे ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद कुछ देर मौन रखकर दिल्ली गैंगरेप की शिकार दामिनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में भाजपाइयों ने गृह मंत्री से ुइस्तीफा मांगा। मांग की कि बलात्कार मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट हो और सुनवाई महिला न्यायाधीश करें। जिला अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला समेत नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, मीना सिंह, ममता सिंह, डा.रागिनी शिवहरे, ममता मिश्र, नगर पालिका बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक मीना श्रीवास्तव, डा.विमलेश शुक्ला, गीता निगम, शैलजा रिछारिया, सुषमा सैनी, छाया चौबे, निर्मला तिवारी, लक्ष्मी सिंह, संगम साहू, सुषमा साहू, जीतेंद्रराज साहू, किरन देवी, ऊषा शिवहरे शामिल रहे।
उधर, विद्यार्थी परिषद की जिला यूनिट ने संकट मोचन मंदिर के पास शिविर लगाकर बैनर में सामूहिक हस्ताक्षर कराए। बाद में ज्ञापन के साथ यह बैनर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में महिलाओं की सुरक्षा, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई आदि की मांग की गई है। जिला संयोजक राम त्रिपाठी सहित शिवांग खरे, प्रशांत द्विवेदी, प्रीती साहू, राधा अवस्थी, उमा निगम, अर्चना अवस्थी, पूजा गुप्ता, आशा द्विवेदी आदि शामिल रहे।