{"_id":"41-102383","slug":"Banda-102383-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल समेत आरोपी को पुलिस ने दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइफल समेत आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Banda
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमासिन। प्रेमिका के भाई को कब्जे में लेकर फिरौती मांगने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर राइफल व कारतूस बरामद किया। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शिवसागर पांडेय ने बताया कि धुंधुई निवासी भोला पुत्र पीतांबर यादव ने पत्नी को छोड़कर दांदौ गांव निवासी निषाद परिवार की युवती को रखैल बना लिया था। 18 अक्तूबर को दांदौ गांव जाकर युवती के तीन वर्षीय भाई को फुसलाकर साथ ले आया। 19 अक्तूबर को युवती के पिता से 10 हजार रुपए की मांग की। पुत्र को छुड़ाने के लिए बबेरू में मढ़ी दाई देवी मंदिर के पास पहुंचने को कहा। दो दिन में रुपए न मिलने पर मार डालने की धमकी दी। रविवार को सुबह धुंधुई गांव के पास यात्री प्रतीक्षालय में पुलिस ने दबिश देकर भोला को गिरफ्तार कर लियाा। कब्जे से देसी राइफल व कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक भोला और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन