फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   881 in the final stage of the nomination made

अंतिम चरण में 881 ने कराया नामांकन

Sat, 10 Oct 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 10 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
881 in the final stage of the nomination made

बांदा। चौथे व अंतिम चरण में डीडीसी के सात वार्डों में 157

विज्ञापन
और बीडीसी के 192 वार्डों के लिए 724 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। एक बीडीसी का इकलौता पर्चा होने से निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
 
शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नामांकन कराया। वार्ड-1 (कमासिन प्रथम) से पंकज शुक्ला ने लाव-लश्कर के साथ नामांकन कराया। एडीएम डीएस पांडेय को नामांकन पत्र सौंपने के बाद समर्थकों की भीड़ सहित संकट मोचन मंदिर मेें माथा टेका।

बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। उधर, भाजपाइयों ने जुलूस के साथ वार्ड-एक (कमासिन प्रथम) से संगीता गर्ग, वार्ड-2 (कमासिन द्वितीय) से गीता सागर, वार्ड-3 (कमासिन तृतीय) से सुधीर कुमार, वार्ड-4 (बबेरू प्रथम) से धर्मेंद्र त्रिपाठी, वार्ड-5 (बबेरू द्वितीय) से मीना भारती और वार्ड-6 (बबेरू तृतीय) से निर्मला देवी का नामांकन कराया।

नामांकन खत्म होने के बाद डीडीसी वार्ड-एक में 30, वार्ड-2 में 20, वार्ड-3 में 29, वार्ड-4 में 20, वार्ड-5 में 19, वार्ड-6 में 18 और वार्ड-7 में प्रत्याशियों की संख्या 21 हो गई।

कमासिन प्रतिनिधि के मुताबिक बीडीसी के 86 वार्डों के लिए 307 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। यहां वार्ड-13 (इंगुवा) से इकलौता परचा होने से सुमन का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।

उधर, बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत के 106 वार्डों के लिए 417 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच 14 व 15 अक्तूबर को होगी। 16 को नाम वापसी के बाद उसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed