अधिवक्ता संघ चुनाव में 88 फीसदी मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में 88 फीसदी सदस्यों
बुधवार को अधिवक्ता संघ परिसर में चुनाव की गहमा-गहमी रही। इल्डर्स समिति अध्यक्ष रामनाथ दुबे व सचिव दिनेश श्रीवास्तव समेत मनमोहन सिंह, फूल सिंह, रमेशचंद्र निगम, राजेंद्र बाबू मिश्रा की देखरेख में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ।
अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय), कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिवक्ताओं से वोट के लिए आरजू मिन्नत करते रहे। वृद्ध व अस्वस्थ अधिवक्ताओं को सहारा देकर बूथ तक पहुंचाया गया।
कुल
1353 मतदाताओं के लिए बनाए गए 13 बूथों में 1153 ने वोट डाले। 37 पोस्टल
बैलेट भी पड़े। इन्हें मिलाकर 1190 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
163 अधिवक्ताओं ने वोट नहीं डाले।
कुल पड़े मतों का औसत 88 फीसदी
रहा। अध्यक्ष पद पर 7 ,महासचिव पद के लिए 5 वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 2,
सामान्य उपाध्यक्ष पद पर 3, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पर दो, कोषाध्यक्ष
पद के लिए चार और वरिष्ठ सदस्य के लिए 7 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया।
देर शाम नतीजे आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला।