{"_id":"5c6eea39bdec2229d23984ea","slug":"80-honored-with-meritorious-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 मेधावी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 मेधावी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित
Thu, 21 Feb 2019 11:43 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा समिति द्वारा दिए गए प्रमाणपत्र के साथ सम्मानित बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर माह में आयोजित की गई प्रतिभा सम्मान परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त कर मेधावी बने छात्र-छात्राओं को यहां समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। 40-40 छात्र-छात्राओं ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
राजारानी शिक्षा समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा परीक्षा जिले के 8 केंद्रों में हुई थी। 1156 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बुधवार को गोपाल खेरा में आयोजित समारोह में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र और द्वितीय स्थान पाने वालों को प्रमाणपत्र दिए गए। मेधावी बच्चे राजारानी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिरवां, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बड़ोखर बुजुर्ग, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बड़ोखर बुजुर्ग, शैल कन्या इंटर कालेज, बड़ोखर बुजुर्ग, जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज, गिरवां, डा.बीआर अंबेडकर, प्राथमिक विद्यालय, बड़ोखर बुजुर्ग, राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग आदि स्कूलों के थे।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष रामचंद्र गुप्त, हिंदी राज्य भाषा समिति सलाहकार रमेश अवस्थी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बालमुुकुंद शुक्ल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव सिंह बघेल, बार संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, शिक्षक नेता केपी सिंह, राजारानी शिक्षा समिति अध्यक्ष/आयोजक चंद्रिका प्रसाद निगम आदि शामिल रहे। अध्यक्ष ने अतिथियों को फूल और स्मृति चिन्ह भेंट किए। सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। प्रबंधक राहुल निगम ने सभी का आभार जताया। डा.चंद्रपाल सिंह की टीम ने दिवारी नृत्य पेश किया। पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। महेश प्रसाद, सुनील निगम, अरुण प्रताप सिंह, शुभम शर्मा, सुनील सिंह, उज्जवल सिंह, तरुण श्रीवास्तव, लकी निगम, नीरज निगम, शिवम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन