फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   8 Go dynasty wildlife sanctuary to be built in Mandal

मंडल में 9 करोड़ से बनेंगे 8 गो वंश वन्य विहार

Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
8 Go dynasty wildlife sanctuary to be built in Mandal
बांदा। गोसंरक्षण केंद्र, अन्ना पशु आश्रय स्थल, वृहद गो संरक्षण केंद्र आदि योजनाओं पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद अब चित्रकूटधाम मंडल में 8 गोवंश वन्य विहार बनाने की तैयारी है। चारों जिलों में दो-दो गोवंश वन्य विहार बनेंगे। इनकी कुल लागत 9 करोड़ 60 लाख रुपये होगी। गो सेवा आयोग ने पहली किस्त में 4 करोड़ 20 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में तीन लाख से ज्यादा अन्ना पशु हैं, जो किसानों के लिए समस्या हैं। सरकारें विभिन्न नामों से इनके लिए योजनाएं लागू कर रही है। करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अब मंडल में आठ गो वंश वन्य विहार बनाए जा रहे हैं। गो सेवा आयोग ने चारों जिलों के लिए प्रति जनपद 2.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

बांदा जिले के नरैनी तहसील अंतर्गत रगौली भटपुरा व बबेरू के बड़ागांव में, हमीरपुर के मौदहा तहसील में जखेडी व करैला गांव में, महोबा में सदर तहसील के करहरा कलां व घुटवई गांव में और चित्रकूट के राजापुर तहसील के छीबाें व कर्वी तहसील के रसिन गांव में बनाए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने इस्टीमेट बनाकर गो सेवा आयोग को भेजा था। तीन साल बाद अब गो सेवा आयोग ने इनके लिए 4.20 करोड़ की पहली किस्त जारी की है। इन गोवंश वन्य विहार की कुल लागत 9.60 करोड़ बताई गई है। प्रत्येक वन विहार की लागत 1.20 करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वीकृत प्राप्त धनराशि (करोड़ में)
बांदा 2.40 1.44
महोबा 2.40 72.00
चित्रकूट 2.40 60.00
हमीरपुर 2.40 1.44
योग 9.60 4.20
चारागाह व अस्पताल भी प्रस्तावित
बांदा। गोवंश वन्य विहार में विभिन्न सुविधाएं साथ ही चारागाह, शेड, पशु चिकित्सालय, कर्मचारियों के आवास, गोबर गैस प्लांट आदि भी स्थापित किए जाएंगे।। विभाग का यह भी प्लान है कि गोमूत्र व गोबर से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

बांदा में निर्माण शुरू
गोवंश वन्य विहार के लिए बजट संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को जारी कर दिया गया है। जनपद बांदा में निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। अन्य जनपदों में भी शीघ्र शुरुआत कराई जाएगी।-मनोज कुमार, उप निदेशक, पशुपालन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed