फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   75 Anna animals die after eating 12 crores of fodder

12 करोड़ का चारा खाकर भी 75 अन्ना पशुओं की मौत

Sun, 22 Dec 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
75 Anna animals die after eating 12 crores of fodder
बांदा में अस्थाई गोशाला में बंद अन्ना पशु। - फोटो : BANDA
बांदा। 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का चारा-भूसा खाने के बाद भी चित्रकूटधाम मंडल में 75 अन्ना पशुओं ने गोशालाओं में दम तोड़ दिया। हालांकि मवेशियों की मौत का यह सरकारी आंकड़ा हकीकत से दूर है। मंडल के पशु पालन विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट में मौत और खर्च का यही आंकड़ा दिया है। बताया है कि मंडल में मई माह से चल रहे एक हजार से ज्यादा स्थायी और अस्थायी गोशालाओं/पशु आश्रय केंद्रों में 1.10 लाख पशु संरक्षित हैं।
विज्ञापन

मंडल के चारों जिलों में अन्ना पशुओं द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे जबरदस्त नुकसान को लेकर किसानों और ग्रामीणों में जमकर हायतौबा मची रही। चारों जिलों में आक्रोशित किसानों ने कई गांवों में अन्ना पशुओं के झुंड परिषदीय स्कूलों में बंद कर दिए।
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन और सड़कों पर जाम लगाए। मुख्यमंत्री ने भी इन बातों का संज्ञान लिया। इस पर आनन-फानन गांवों में अस्थाई पशु आश्रय केंद्र और गोशालाएं बना दी गईं। स्थायी गोशालाओं की कुछ व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं। खेतों और सड़कों पर घूम रहे तीन लाख से ज्यादा अन्ना पशुओं में से मात्र 1.10 लाख पशुओं को इन गोशालाओं में संरक्षित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई माह से चल रहे आश्रय केंद्रों और गोशालाओं की बाबत मंडल के पशुपालन विभाग ने शनिवार (21 दिसंबर) को शासन को रिपोर्ट भेजी है। मंडल के अपर निदेशक (पशु पालन द्वितीय) एके सिंह द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि मंडल में मई माह से चल रहे 1018 अस्थायी व स्थायी गोवंश आश्रय स्थल, कान्हा आश्रय केंद्र आदि में 1,10,717 पशु संरक्षित हैं।

इनके भरण-पोषण पर अब तक 12 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। अपर निदेशक ने शासन को यह भी अवगत कराया है कि इस अवधि में गोशालाओं में 75 पशुओं की मौत हुई है। इनमें बांदा में 32, चित्रकूट में 15, हमीरपुर में 14 व महोबा में 14 पशु शामिल हैं। पशुओं की मौत की वजह बीमारी व बुढ़ापा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed