फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   स्वतंत्रता दिवस पर रोपे जाएंगे 1.10 लाख पौधे

स्वतंत्रता दिवस पर रोपे जाएंगे 1.10 लाख पौधे

Mon, 16 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर रोपे जाएंगे 1.10 लाख पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। मनरेगा योजना से इस साल जिले के सभी आठ विकास खंडों में एक लाख 10 हजार पौधे रोपे जाएंगे। 15 अगस्त तक सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।


शासन मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक वानिकी योजना और मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना शुरू की हैं। परिषदीय स्कूलों, पशु चिकित्सालयों, ब्लाकों सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण का लक्ष्य तय है। मनरेगा से बबेरू ब्लाक में कृषक वृक्ष धन योजना के तहत 9065, सामाजिक वानिकी व फलोद्यान योजना से 1991 पौधे लगेंगे। बड़ोखर खुर्द में कृषक वृक्ष धन योजना से 8768 व अन्य दोनों योजनाएं से 1929 पौधे लगाए जाएंगे। बिसंडा में कृषक वृक्ष धन से 7282 व दोनों योजनाओं में 1519 पौधे, जसपुरा में कृषक वृक्ष धन योजना से 4756 व सामाजिक वानिकी तथा फलोद्यान से 1025, कमासिन में कृषक वृक्ष धन से 8174 व दोनों योजनाओं से 1745 पौधे, महुआ में कृषक वृक्ष धन से 11294 और दोनों योजनाओं से 2478 पौधे, नरैनी में कृषक वृक्ष धन से 12,335 और दोनों योजनाओं से 2573 पौधे तथा तिंदवारी ब्लाक में कृषक वृक्ष धन योजना से 1740 पौधे रोपे जाएंगे। मनरेगा से सभी ब्लाकों में 1.10 लाख पौधे 15 अगस्त को रोपे जाएंगे। वन विभाग की नर्सरियों में ये पौधे तकरीबन तैयार हैं।


मुख्य विकास अधिकारी हीरालाल ने सभी बीडीओ से कहा है कि 15 अगस्त में सभी जगह एक साथ पौधरोपण होगा। इसके लिए स्थल चयन लाभार्थियों का चयन व गड्ढों की खुदाई तथा भराई की तैयारी की जाए। वन विभाग की नर्सरियों से पौधों की आपूर्ति एक दिन पहले की जाएगी।
विज्ञापन

बांदा। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर के सामने एक पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सचिव और प्रधान हरेक परिवार को कम से कम एक पौधा अपने दरवाजे पर लगाने को प्रेरित करेंगे। बीडीओ स्तर पर इसका सर्वे कराया जा रहा है। फलोद्यान योजना से पपीता, आम, अमरूद व शरीफे के पौधे मुहैया कराए जाएंगे। मनरेगा श्रमिक गड्ढे कर इन पौधों को रोपेंगे। जिनके दरवाजों पर पौधे लगेंगे, उन्हें पौधों की नियमित देखभाल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तीन प्रमुख योजनाओं से होगा पौधरोपण
-सीडीओ ने बीडीओ को दिए तैयारियों के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed