{"_id":"624ddde12ff5925a925c67c8","slug":"69-51-lakh-approved-for-government-high-school-in-piprahari-and-bantri-banda-news-knp68973718","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरहरी व बंथरी में राजकीय हाईस्कूल के लिए 69.51 लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरहरी व बंथरी में राजकीय हाईस्कूल के लिए 69.51 लाख स्वीकृत
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी क्षेत्र के पिपरहरी व कमासिन ब्लाक क्षेत्र के बंथरी गांव में राजकीय हाईस्कूल निर्माण के लिए शासन ने बजट दे दिया है। प्रत्येक विद्यालय की लागत 69.51 लाख रुपये निर्धारित की है। पहली किस्त में 34.75 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। दोनों स्कूलों को दो वर्ष पूर्व स्वीकृति मिली थी। इनके निर्माण के बाद जनपद में राजकीय हाईस्कूल की संख्या बढ़कर 26 हो जाएगी।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत पिपरहरी व बंथरी गांव में उच्च माध्यमिक विद्यालयों का उच्चीकरण कर हाईस्कूल के लिए भवन निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दिया गया है।
इन विद्यालयों में 4 क्लास रूम, एक विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय भवन, कंप्यूटर प्रयोगशाला, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, प्रधानाचार्य कक्ष, कार्यालय कक्ष आदि बनेंगे। यह पिछले दो वर्षों से स्वीकृत चल रहे थे।
विज्ञापन
कोविड की वजह से इनका निर्माण नहीं हो पा रहा था। इन दोनों विद्यालयों के बनने के बाद जनपद में राजकीय हाईस्कूल विद्यालयों की संख्या 28 हो जाएगी। फिलहाल अभी 26 हैं। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि कार्यदाई संस्था ने दोनों विद्यालय भवनों का निर्माण शुरू करा दिया।