{"_id":"5ca3a716bdec221473374e5c","slug":"61554229014-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्कूल भवन तैयार, स्टाफ की दकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्कूल भवन तैयार, स्टाफ की दकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो राजकीय इंटर कालेज व एक हाईस्कूल भवन बनकर तैयार हैं। इन्हें शिक्षक व संसाधन की दरकार है। इसी शिक्षा सत्र से विद्यालयों को चालू करने के लिए डीआईओएस ने शासन को पत्र लिखकर पद सृजन का अनुरोध किया है।
शासन ने वर्ष 2016-17 में बबेरू विकास खंड के बीरा, बिसंडा ब्लाक के लोहरा और मर्का में जीआईसी इंटर व तिंदवारी ब्लाक के रेहुटा में हाईस्कूल स्वीकृति किए थे।
प्रत्येक विद्यालय भवन निर्माण के लिए 3.25 करोड़ की राशि आवंटित की थी। निर्माण के बाद कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने लोहरा, बीरा व रेहुटा का भवन विभाग को सौंप दिए।
विज्ञापन
मर्का का भवन अभी अधूरा है। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने बताया कि नवीन शिक्षा सत्र से विद्यालयों के चालू करने के लिए शासन से पद सृजन का अनुरोध किया गया है। पद सृजित होते है तो इसी सत्र से विद्यालयों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया गया है। सर्व शिक्षा अभियान जिला समन्वयक अरविंद अस्थाना ने बताया कि इस वर्ष जनवरी माह में ही पाठ्य पुस्तकों का मांग पत्र भेज दिया गया था। शिक्षा सत्र शुरू होने के पूर्व ही शासन ने कक्षा-एक की पुस्तक कलरव, कक्षा-चार की पुस्तक संस्कृत भेज दी है। इन पुस्तकों को स्कूलों में भेज दिया गया है।