फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दोनों सूबों में रसूख जमाए दबंग कर रहे अवैध खनन

दोनों सूबों में रसूख जमाए दबंग कर रहे अवैध खनन

Fri, 22 Mar 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
दोनों सूबों में रसूख जमाए दबंग कर रहे अवैध खनन
बांदा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद मध्य प्रदेश की सरहद पर बालू का अवैध खनन और तेज हो गया है। यूपी की भाजपा और एमपी की कांग्रेस सरकारों में अपना रसूख जमाए बाहरी ठेकेदार रायल्टी राजस्व को जमकर चूना लगा रहे हैं। पोकलैंड मशीनों का इस्तेमाल दिन रात चल रहा है। खदान का सीमांकन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों सहित सीमावर्ती गौरिहार (मध्य प्रदेश) के मवई घाट सरपंच आदि ने बताया कि जरर खदान में दबंगईपूर्वक अवैध खनन हो रहा है। छह से ज्यादा एलएनटी और पोकलैंड मशीनें चल रही हैं। खदान का सीमांकन नहीं हुआ। न ही पिलर लगवाए गए हैं। सरपंच का कहना है कि आपत्ति जताने पर दबंग ठेकेदार तरह-तरह की धमकी देते हैं। विभागीय अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं। निरीक्षणों के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


उधर, सदर तहसील के हटेटी पुरवा गांव के ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से शासन व प्रशासन को भेजी अर्जी में कहा है कि केन नदी से दिन रात बालू का अवैध खनन हो रहा है। बालू के ट्रैक्टर दिन रात गांव की आबादी के बीच से दौड़ रहे हैं। कई ट्रैक्टर नाबालिग चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों या बच्चों की जान को खतरा है। धूल और प्रदूषण से पूरा गांव परेशान है। विरोध करने पर दबंगई पर आमादा होते हैं। उधर, जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र ने अपना मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष नहीं जाना जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed