फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   54 farmers were honored for doing excellent work

Banda News: उत्कृष्ट कार्य करने पर 54 किसानों को किया सम्मानित

Tue, 24 Dec 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
54 farmers were honored for doing excellent work
बांदा। विकास खंड परिसर बड़ोखर खुर्द में सोमवार को किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के डेढ़ दर्जन स्टॉल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किसानों से आह्वान किया कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ लें। उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने वाले किसानों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। कृषि, पशुपालन, मत्स्य और उद्यान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 28 किसानों को और विकास खंड स्तर पर चयनित 26 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर डॉ. श्याम सिंह, डॉ. दीक्षा पटेल और डॉ. प्रज्ञा ओझा को और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रूबी वाजपेयी को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी के प्रतिनिधि आलोक सिंह, ब्लाक प्रमुख बड़ोखर स्वर्ण सिंह, राज्य किसान समृद्धि आयोग के सदस्य प्रेम सिंह, प्रगतिशील किसान पुष्पेंद्र सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. राजीव कुमार, उप कृषि निदेशक विजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम, डॉ. राजनारायण रामदेव पशु चिकित्साधिकारी मटौंध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed