फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   50 thousand rupees and jewelry worth five lakhs stolen from policeman's house

Banda News: पुलिस कर्मी के घर से 50 हजार रुपये व पांच लाख के जेवर चोरी

Wed, 03 Sep 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees and jewelry worth five lakhs stolen from policeman's house
बांदा। प्रयागराज में तैनात हेड कांस्टेबल के बंद मकान से चोरों ने ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद और पांच लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए। घटना के साथ पुलिस कर्मी व उसके भाई का परिवार दूसरे मकान में सोने चले गए थे।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी जयकरण यादव ने बताया कि वह प्रयागराज में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनका और उनके भाई पप्पू यादव का परिवार एक ही मकान में रहता है। मंगलवार की रात उनके पत्नी और बच्चे व भाई का परिवार दूसरे मकान में सोने चले गए थे। बस स्टाप के पास वाले मकान में ताला बंद था। रात में किसी समय चोरों ने मकान का ताला तोड़कर दोनों अलमारियों का लॉक तोड़कर जेवर और 50 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। जेवर की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह जब उनका परिवार अपने मकान में पहुंचा तो वहां ताले टूटे पड़े मिले। अंदर जाने पर नकदी और जेवर गायब मिले। कृषि विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य ने बताया कि पुलिस कर्मी ने तहरीर दी है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed