फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   50 percent annual relief in Mandal due to reduction of half percent

आधा फीसदी कमी से मंडल में 50 लाख सालाना की राहत

Mon, 31 Aug 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
50 percent annual relief in Mandal due to reduction of half percent
बांदा। मंडी शुल्क में 0.5 फीसदी की कमी करने के प्रदेश सरकार के फैसले से चित्रकूटधाम मंडल के व्यापारियों व किसानों को करीब 50 लाख रुपये सालाना की राहत मिलेगी। लेकिन किसान और व्यापारी इस कमी को ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ जैसा बता रहे हैं।
विज्ञापन

उनकी मांग मंडी शुल्क पूरी तरह खत्म करने की है। मंडल की मंडियों में मंडी शुल्क के रूप में 90 करोड़ रुपये सालाना राजस्व आता है। इसमें 2 फीसदी मंडी शुल्क और 0.5 फीसदी विकास शुल्क (सेस) शामिल है। अब मंडी शुल्क दो फीसदी से घटाकर 1.5 फीसदी किया जा रहा है। मंडी परिसर के बाहर व्यापार करने वाले व्यापारियों पर मंडी शुल्क पहले ही समाप्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

गल्ला व्यापार मंडल कार्यवाहक अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरा मंडी शुल्क माफ करने की बात कही थी। प्रदेश सरकार इस पर अमल नहीं कर रही। 0.5 फीसदी मंडी शुल्क घटाने से व्यापारी और किसानों का कोई हित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि मंडी शुल्क में 0.5 प्रतिशत की कमी से वह संतुष्ट नहीं हैं। इनका कहना है कि सरकार को किसानों को राहत देना ही है तो वह पूरा मंडी शुल्क माफ करे। सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और शुल्क माफ करे।
गल्ला व्यापारी रामऔतार गुप्ता का कहना है कि मंडी के बाहर व्यापार करने वाले व्यापारियों पर मंडी शुल्क समाप्त कर दिया गया है। मंडी परिसर के व्यापारियों का भी मंडी शुल्क माफ हो, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ किसानों को भी राहत मिल सके।
गल्ला व्यापारी कृष्ण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 0.5 फीसदी मंडी शुल्क की कमी से व्यापारियों और किसानों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हमारी मांग पूरा मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की थी। इस पर अभी तक प्रदेश सरकार ने गंभीरता से विचार नहीं किया है।

मंडी और विकास शुल्क से ही मंडी के विकास कार्य और वेतन का खर्च होता है। मंडी के बाहर व्यापार करने वाले व्यापारियों का पहले ही मंडी शुल्क समाप्त किया जा चुका है। यह शासन का फैसला है। इसमें हम क्या कर सकते हैं?-विभा खरे, सचिव, कृषि उत्पादन मंडी समिति, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed