फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   47 new corona infected, 333 active cases, 63 discharged

47 नए कोरोना संक्रमित, 333 सक्रिय केस, 63 डिस्चार्ज

Tue, 01 Feb 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
47 new corona infected, 333 active cases, 63 discharged
बांदा। कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 47 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 6 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। जिला कारागार के चार बंदी भी संक्रमित मिले। इन्हें अलग बैरिक में आइसोलेट किया गया है। अब कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 333 हो गई। उधर, 63 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल सहित सिविल लाइन, बिजली खेड़ा, अलीगंज, छोटी बाजार, परशुराम तालाब, कालूकुआं, सर्वोदय नगर, इंदिरा नगर, डीएम कालोनी, शांति नगर, मढिय़ा नाका, नवोदय विद्यालय, क्योटरा, रेलवे कालोनी, आवास विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ, अतर्रा, बबेरू, पखरौली, कमासिन, नरैनी, पचनेही आदि गांवों में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में अब तक 13,52,741 लोगों की जांच की गई। 12,76,205 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। 15 से 17 वर्ष आयु के 1,12,684 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed