फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   42 days death if medical Death

42 दिनों में मौत हो तो मेडिकल डेथ

Wed, 06 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 06 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
42 days death if medical Death

बांदा। मातृ मृत्यु समीक्षा कार्यशाला में मातृ

विज्ञापन
मृत्यु दर कम करने के लिए सरकारी सुविधाओं के साथ गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया गया। एडी ने मंडल में मातृ मृत्यु दर में कमी का दावा किया।

स्वास्थ्य अपर निदेशक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में एडी स्वास्थ्य डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि यदि प्रसूता की प्रसव होने के बाद 42 दिनों में मृत्यु होती है तो इसे मेडिकल डेथ माना जाएगा।

मातृ मृत्यु पर निगरानी रखने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त है। उन्होंने कहा कि गर्भधारण से प्रसव होने के बाद तक मृत्यु की सूचना देने पर आशा बहू को दो सौ रुपये दिए जाएंगे।

आशा व एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ताआ हर माह मातृ मृत्यु के संबंध में रिपोर्ट कर जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजें। मंडलीय परियोजना प्रबंधक डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. एनडी शर्मा, डॉ. राजन प्रसाद सिंह, सीएमओ बांदा डॉ. एके सिंह समेत चारो जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed