फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   एक हफ्ते में अन्ना मवेशियों केे बंधवाएं

एक हफ्ते में अन्ना मवेशियों को बंधवाएं

Mon, 07 Jan 2019 10:54 PM IST
ASIF ASIF ASIF ASIF
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
एक हफ्ते में अन्ना मवेशियों केे बंधवाएं
बांदा। डीएम हीरा लाल ने सोमवार को पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अन्ना मवेशियों की रोकथाम के लिए हर तहसील में लगातार तीन सप्ताह तक बैठकें की जाएं। इसमें जनप्रतिनिधियों को भी बुलाएं। हर हाल में एक हफ्ते में अन्ना मवेशियों को बंधवाकर फसलों को बचाना है।
विज्ञापन


सीओ राघवेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि जिस किसी के मवेशी सड़कों पर खुले टहलते मिलें उसके खिलाफ 107-116 की कार्रवाई कर जुर्माना लगाएं। जिले के सभी प्राइवेट व सरकारी गो आश्रय केंद्रों की सूची तीन दिन में पेश करें। गोवंश आश्रय स्थलों को वित्तीय रूप से स्वावलंबी बनाया जाए।
विज्ञापन


एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए कि अन्ना प्रथा, पेयजल समस्या, 46 फीसदी बच्चों में कुपोषण और जैविक कृषि पद्धति को लेकर अभियान चलाएं। इसके बाद डीएम ने कलक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों व कक्षों का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ हीरालाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर मंसूर अहमद, प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लूखेड़ा अन्ना प्रथा मुक्त
बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के कुल्लू खेड़ा गांव में ग्रामीणों और किसानों को अन्ना पशुओं से निजात मिल गई है। इसका रास्ता उन्होंने खुद निकाला। सभी पशु पालकों ने अपने पशुओं को बांध लिया है। शेष पशुओं के लिए गोशाला बनाकर पूरी व्यवस्था की जा रही है। सोमवार को नरैनी के गंगा पुरवा में एएसपी की उपस्थिति में अन्ना पशुओं को लेकर रणनीति बनाई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed