फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   40 teachers will take news of those coming from outside

40 अध्यापक लेंगे बाहर से आने वालों की खबर

Sat, 28 Mar 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
40 teachers will take news of those coming from outside
विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण संबोधित करते डीएम अमित सिंह बंसल। - फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन में स्कूलों से छुट्टी मिल जाने पर घरों में दिन बिता रहे परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों को अब कोरोना के काम में लगा दिया है। 40 अध्यापक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों और महानगरों से लौट रहे लोगों पर निगरानी रखने के लिए विकास भवन में खोले गए कंट्रोल रूम में ड्यूटी देंगे। शनिवार से उन्हें प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देशों का हवाला देकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने जनपद के विभिन्न पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त 40 सहायक अध्यापकों की सूची जारी करते हुए कहा है कि यह सहायक अध्यापक कोविड-19 के मद्देनजर बाहर से आने वालों को चिन्हित करके उन्हें होम क्वारंटीन सुनिश्चित कराने के लिए फोन पर उनसे बात करेंगे।
विज्ञापन

अध्यापकों की ड्यूटियां दो पालियों में लगाई गई है। बीएसए ने बताया कि शनिवार को उन्हें विकास भवन में डीएम अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो गया। यह अध्यापक बाहर से आने वालों से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति आदि का पता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी आदि मिलने पर उसका नाम-पता, मोबाइल नंबर आदि संबंधित क्षेत्र के चिकित्साधिकारी को देंगे। प्रशिक्षण में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, एनआरएलएम उपायुक्त करुणाशंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed