फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   40 people became great donors amidst the heat

Banda News: तपिश के बीच 40 लोग बने महादानी

Sat, 15 Jun 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
40 people became great donors amidst the heat
- विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल, मेडिकल काॅलेज और अवनी परिधि नर्सिंगहोम में लगाया रक्तदान शिविर
विज्ञापन

डीएम और तहसीलदार पैलानी ने भी महादानी बनकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। भीषण गर्मी में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विश्व रक्तदाता दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और महाराणा प्रताप चौक स्थित अवनी परिधि नर्सिंगहोम में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाए गए।
तीनों शिविरों में कुल 40 ने रक्तदान किया। सभी महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। रक्तदानियों का हौसला बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पैलानी तहसील के तहसीलदार विकास पांडे ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह तकरीबन 11 बजे डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। डीएम ने सबसे पहले रक्तदान किया। डीएम ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा दान नहीं है। विशिष्ट अतिथि अवनी परिधि अस्पताल की चिकित्सक डाॅ. नीलम सिंह मौजूद रहीं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मुख्य अतिथियों को अमर उजाला की ओर से पुस्तकें भी भेंट की गईं। इस दौरान सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला पुरुष अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डाॅ. आरके गुप्ता, महिला अस्पताल की सीएमएस संगीता सिंह के अलावा चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ये बने महादानी

जिला अस्पताल में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के अलावा तहसीलदार पैलानी विकास पांडेय , वैभव कुमार, डाॅ. अरशद, शुभम निगम, आशीष गुप्ता, कुलदीप साहू, अतुल जी महाराज चित्रकूट, प्रशांत द्विवेदी, मिथुन पुरुषवानी, शुभम पुरुषवानी, कपूरचंद्र, अमित कुमार, हृदयेश वर्मा, अनुराग साहू, वीरेंद्र कुमार, अशफाक अहमद ने रक्तदान किया।


इनका रहा सहयोग

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला पुरुष अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में सेवर्स आफ लाइफ के पदाधिकारियों ने भी भरपूर सहयोग किया। शेख सउद उज्जमा उर्फ सादी भाई के संरक्षण में संचालित ब्लड डोनर नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। रक्तदान शिविर के दौरान सादी भाई के अलावा कमल आहूजा, अशफाक अहमद, अभय सिंह, सुनील सक्सेना, डाॅ. अरशद, आसिफ अंसारी, आदित्य मिश्र, रजन सक्सेना, सादाब अहमद, अंसार अहमद सिद्दीकी, वाजिद अली आदि मौजूद रहे। शिविर के दौरान सेवर्स आफ लाइफ के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का सहयोग किया।
एक यूनिट खून चार लोगों की बचाता है जान: प्राचार्य
बांदा। मेडिकल काॅलेज में रक्तदान शिविर की शुरुआत प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार कौशल ने फीता काटकर की। पहले महादानी के रूप में अब्दुल रहमान ने रक्तदान किया। इसके बाद रक्तदान करने का सिलसिला शुरू हो गया। शिविर में 17 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन 16 लोगों ने रक्तदान किया। प्राचार्य ने कहा कि रक्दान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह न किसी फैक्ट्री में होता है और न बनाया जाता है। यह तो सिर्फ एक इंसान दूसरे इंसान की जिंदगी बचाने के लिए दे सकता है। कहा कि एक यूनिट ब्लड चार लोगों की जान बचा सकता है। ब्लड बैंक के इंचार्ज डाॅ. फहीमुद्दीन ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में खून बनने की क्षमता बढ़ जाती है। यहां पर भी सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र वितरित किए गए। पैरामेडिकल स्टाफ का योगदान भी सराहनीय रहा।


मेडिकल कॉलेज में ये बने महादानी
प्रियोक सिंह, सुधीर तिवारी, अरुण यादव, आकश, डाॅ. सुमित कुमार, तस्लीमा खान, आदर्श पांडेय, डा. सुनील कुमार शुक्ला, डा. देवदत्त सिंह, इशहाक खान, काजल रावत, निशाख खान, रतिक चौहान, माही गर्ग, दुर्गेश कुमार ने रक्तदान किया।



नोट- अवनी नर्सिंगहोम में शाम 5 बजे शिविर शुरू हुआ है। खबर में संख्या अपडेट कराया जाएगा।

नोट- फोटो परिचय की फाइल अलग से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed