{"_id":"6aeb7a902a05c4c9f603db4b","slug":"40-gas-agencies-will-be-investigated-banda-news-c-212-1-bnd1020-154333-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 40 गैस एजेंसियों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 40 गैस एजेंसियों की होगी जांच
Thu, 05 Nov 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो-24-एक एजेंसी पर सिलिंडर का स्टॉक चेक करती टीम। स्रोत: पूर्ति विभाग
बांदा। जिले की 40 एलपीजी गैस एजेंसियों की जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने सदर, अतर्रा, बबेरू, नरैनी और पैलानी तहसीलों में निरीक्षण टीमें गठित की हैं।
यह टीमें घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करेंगी। गोदामों में सुरक्षित भंडारण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और क्रियाशीलता के साथ वितरण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की जांच होगी। अभिलेखों और ऑनलाइन स्टॉक का मौके पर उपलब्ध सिलिंडरों से मिलान भी किया जाएगा।
जांच में कालाबाजारी, अवैध भंडारण, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली और वितरण में अनियमितताओं पर विशेष नजर रहेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि गड़बड़ी मिलने पर संबंधित एजेंसी संचालक के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। ब्यूरो