फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   32.71 crore proposals approved in the board meeting

Banda News: बोर्ड बैठक में 32.71 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

Sun, 19 Mar 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
32.71 crore proposals approved in the board meeting
बांदा। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट पेश किया गया। सर्वसम्मति से 32 करोड़ 71 लाख 88 हजार 940 रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही वर्ष 2022-23 का पुनरीक्षित बजट 83 करोड़ 79 लाख 38 हजार 90 रुपये के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। मनरेगा योजना के तहत श्रम बजट एक अरब 25 करोड़ 38 लाख को सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया। बड़े बजट से होने वाले कार्यों का दायित्व लोक निर्माण विभाग को सौंपने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में कैप्टन बद्री प्रसाद सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। एजेंडा के अनुसार प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ। पंचम राज्यवित्त आयोग व 15वां वित्त आयोग समेत अन्य मदों से प्राप्त धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कराने की वार्षिक कार्य योजना पेश की गई। अधिक धनराशि के होने के कार्य लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की सदन द्वारा सहमति जताई गई। बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे घर-घर नल योजना के कार्यों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

सपा से बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने जल जीवन मिशन से पूर्व में कराए गए कार्य क्षतिग्रस्त होने की बात कही। जल जीवन मिशन के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि योजना से कुछ गांवों में पानी की सप्लाई शुरू की गई है। जसपुरा विकास खण्ड के कुछ गांवों में पेयजल के साथ सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। सदस्य रजनी यादव, इंद्रजीत आदि ने भी समस्याएं गिनाईं। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने सदस्यों की शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य संतराम ने महोबा रोड में पड़ी 40 बीघा जमीन में कृषि महाविद्यालय का नया भवन बनाने की मांग की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत कोराना काल में निराश्रित हुये 15 छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित किए गए। राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा समेत मुख्य विकास अधिकारी वेदप्रकाश मौर्य, पंचानन वर्मा, कार्य अधिकारी कमल प्रताप, कर अधिकारी मोनिका सिंह आदि उपस्थित रहे। अपर मुख्य अधिकारी सतेंद्र सिंह चौहान ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed