फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   313 advocates will not be able to vote

313 अधिवक्ता नहीं कर सकेंगे बार चुनाव में मतदान

Tue, 04 Feb 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
313 advocates will not be able to vote
छह फरवरी को हो रहे जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के मतदान को लेकर कचहरी परिसर में चुनावी माहौल है। प्रत्याशियों ने प्रचार और संपर्क तेज कर दिया है। उधर, हाईकोर्ट का सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) नंबर न होने से 313 अधिवक्ता मतदान नहीं कर सकेंगे। कुल 1477 में 1164 अधिवक्ता ही मतदान के लिए अधिकृत होंगे।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए गुरुवार को वोट पड़ेंगे। संघ में कुल 1477 सदस्य हैं, लेकिन मतदान सिर्फ 1164 ही कर सकेंगे। इल्डर्स कमेटी के सदस्य हरिभजन निगम ने बताया कि पिछले वर्ष हाईकोर्ट ने अधिवक्ताओं से पिछले पांच वर्षों की प्रैक्टिस के अलग-अलग पांच प्रमाणित वकालत नामे मांगे थे।
विज्ञापन

जिन अधिवक्ताओं ने यह उपलब्ध करा दिए उन्हें सीओपी नंबर जारी किया गया है। शेष अधिवक्ताओं को मतदान से वंचित कर दिया है। मतदान को सिर्फ दो दिन शेष होने से प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने वकीलों से संपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद को लेकर ज्यादा गहमागहमी है। इस पद पर चार प्रत्याशी हैं। महासचिव में पांच उम्मीदवार हैं। उधर, मतदान के दिन उपस्थित न रहने वाले 16 अधिवक्ताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed