फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   3 lakh daily burden increased on gas consumers and passengers

गैस उपभोक्ताओं और यात्रियों पर रोज 3 लाख का बोझ बढ़ा

Fri, 03 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
3 lakh daily burden increased on gas consumers and passengers
घरेलू गैस सिलेंडर। - फोटो : BANDA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। इस साल की शुरुआत में ही घर के चौके से लेकर यात्रा तक का बजट बढ़ गया है। ईंधन गैस से लेकर बस और ट्रेन के किराए में बढ़ोत्तरी हो गई है। इस वृद्धि से सिर्फ चित्रकूटधाम मंडल के उपभोक्ताओं पर रोजाना लगभग तीन लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। गैस पर 2.34 लाख, रेल किराए में 25 हजार और रोडवेज यात्रा में 13 हजार प्रतिदिन की बढ़ोत्तरी हुई है। मंडल के लगभग 12 हजार घरेलू गैस उपभोक्ताओं को पहली जनवरी से सिलिंडर की कीमत 19 रुपये 50 पैसे बढ़ाकर देनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा लगभग 4000 गैस उपभोक्ता बांदा जिले में हैं। हमीरपुर व महोबा में लगभग 3-3 हजार और चित्रकूट में लगभग 2000 गैस उपभोक्ता हैं। बांदा में गैस सिलिंडर की कीमत अब 731 रुपये से बढ़कर 750.50 रुपये हो गई है।
गैस उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार
जनपद प्रतिदिन सिलेंडर खपत अतिरिक्त बोझ
बांदा 4000 78,000
हमीरपुर 3000 58,500
महोबा 3000 58,500
चित्रकूट 2000 39,000
योग 12000 2,34,000
रोडवेज बसों से कानपुर की यात्रा 14 रुपये महंगी
बांदा। नए साल में चित्रकूट धाम मंडल में रोडवेज बसों पर यात्रा करने वालों को अब रोजाना किराए में कम से कम 13 हजार रुपये और ज्यादा खर्च करना पड़ेंगे। निगम ने गुरुवार की रात से बसों में 10 पैसे की प्रति किलोमीटर की दर से किराए में वृद्धि कर दी है। यह बढ़ोत्तरी हर यात्री पर लागू होगी। यात्रा चाहे छोटी हो या लंबी दूरी की। उदाहरण के लिए अब बांदा से कानपुर की यात्रा 14 रुपये महंगी हो गई है।
विज्ञापन

चार्ट
रोडवेज बसों में बढ़ा किराया-
कहां से कहां तक पहले अब
बांदा-प्रयागराज 214 234
बांदा-कानपुर 143 157
बांदा-लखनऊ 244 264
बांदा-फतेहुपर 88 96
बांदा-कर्वी 83 88
बांदा-मथुरा 530 580
बांदा-दिल्ली 710 774
बांदा-गोरखपुर 558 612
ट्रेन का सफर भी हुआ महंगा
बांदा। नए साल में एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ा है। रेलवे ने बीती रात से नया किराया लागू कर दिया है। बांदा से विभिन्न शहरों/महानगरों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब औसतन रोजाना लगभग 25 हजार रुपये ज्यादा खर्च करना होंगे। रेलवे ने मेल-एक्सप्रेस (नॉन एसी) में 0.2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की है। सामान्य ट्रेन (नॉन एसी) में 0.1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया है। बांदा से कानपुर के किराए में 5 रुपये तो लखनऊ, दिल्ली महानगरों के किराए में 25 से 30 रुपये तक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में बढ़ा किराया
कहां से कहां तक पहले अब
बांदा-दिल्ली 190 200
बांदा-मथुरा 160 170
बांदा-प्रयागराज 75 80
बांदा-जबलपुर 120 130
बांदा-लखनऊ 145 155
बांदा-कानपुर 65 70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed