फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   2994 candidates refused to take the police exam

Banda News: 2994 अभ्यर्थियों ने की पुलिस परीक्षा से की तौबा

Mon, 26 Aug 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
2994 candidates refused to take the police exam
बांदा। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों में पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी में कराई जा रही है। तीसरे दिन रविवार को दोनो पालियों में पंजीकृत 9600 परीक्षार्थियों में 2994 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से तौबा कर ली। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोई भी संदिग्ध परीक्षार्थी नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार को तीसरे दिन सुबह 10 बजे की पाली में राजकीय महिला महाविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, पंडित जेएन महाविद्यालय आदि सेंटरों में परीक्षार्थियों की गेट पर ही सघन तलाशी ली गई। आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में 480 में 330 व दूसरी पाली में 138 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। आर्यकन्या इंटर कॉलेज में 480 में प्रथम पाली में 156 व दूसरी पाली में 152 अनुपस्थित रहे। कृषि विश्वविद्यालय में 408 पंजीकृत परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 128 व दूसरी पाली में 131 अनुपस्थित हुए।
विज्ञापन

इसी तरह डीएवी इंटर कॉलेज में पंजीकृत 600 परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 183 व दूसरी में 188 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से तौबा कर ली। जीजीआईसी में पंजीकृत 720 में प्रथम पाली में 207 व दूसरी पाली में 217 परीक्षार्थी नहीं पहुंच सके। महिला डिग्री काॅलेज में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में पहली पाली 156 व दूसरी पाली 138 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा में पंजीकृत 384 परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 118 व दूसरी पाली में 129 गैरहाजिर रहे। इसी तरह खानकाह में पंजीकृत 384 में प्रथम पाली में 125 व दूसरी पाली में 126 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पंडित जेएन महाविद्यालय में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 142 व दूसरी पाली में 160 अनुपस्थित हुए। वहीं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पंजीकृत 384 में प्रथम पाली में 131 व दूसरी में 119 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed