फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   255 posts of staff nurses created, only 50 are working

Banda News: स्टाफ नर्सों के 255 पद सृजित, काम कर रहीं सिर्फ 50

Sun, 30 Jun 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
255 posts of staff nurses created, only 50 are working
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज स्टाफ नर्सों की कमी से जूझ रहा है। इससे उपचार व्यवस्था पर भी काफी असर पड़ रहा है। हालांकि आउट सोर्सिंग के जरिए स्टाफ नर्सों को भर्ती किया गया है, लेकिन फिर भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। इससे मरीज और तीमारदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के 255 पद सृजित हैं। वर्तमान समय में वहां कुल 50 ही स्टाफ नर्स उपलब्ध हैं। जबकि 205 स्टाफ नर्सों की और आवश्यकता है। स्टाफ नर्सों की कमी होने के कारण आने वाले मरीजों का उपचार करने और उनकी देखरेख करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके साथ ही अन्य मेडिकल सेवाओं में भी स्टाफ नर्स का सहयोग जरूरी होता है। हालांकि स्टाफ नर्सों की कमी को फौरी तौर पर पूरा करने के लिए आउट सोर्सिंग के जरिए 124 नर्सों को भर्ती करते हुए नर्सों की कमी को पूरा करने का प्रयास किया गया है, लेकिन यह कोशिश नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन






स्वास्थ्य मंत्री को भेजा था पत्र



प्राचार्य एसके कौशल ने बताया कि नर्सों की भर्ती किए जाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा गया था। लेकिन अभी तक अनुमोदन प्राप्त नहीं हुआ है। फौरी तौर पर 124 नर्सों को आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती किया गया है। अनुमोदन मिलने के बाद परमानेंट नर्सों की भर्ती की जाएगी, तब तक किसी तरह काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed