{"_id":"5f6f7e2b8ebc3e9b9b454003","slug":"25-and-corona-recovery-rate-over-79-percent-banda-news-knp5849884141","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को और कोरोना, रिकवरी रेट 79 फीसदी से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को और कोरोना, रिकवरी रेट 79 फीसदी से ज्यादा
विज्ञापन
बांदा। शनिवार को 25 नए मरीज पाए गए। इनमें मेडिकल कालेज के तीन कर्मी और जेल के दो बंदी भी शामिल हैं। उधर, जिले में कोरोना से ठीक होने (रिकवरी) की दर 79.66 प्रतिशत है। अब तक जिले में 90,548 लोगों की जांच की गई है। इनमें 1815 पॉजिटिव मिले हैं। 1446 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले छह माह में कुल 19 मौतें हुई हैं। इनमें ज्यादातर बूढ़े और कई बीमारियों से पीड़ित थे।
मंगलवार को आई सूची में सर्किट हाउस कालोनी व स्वराज कालोनी में 2-2, डीएम कालोनी, कटरा, आवास विकास-ए ब्लाक, नोनिया मोहाल और ग्रामीण क्षेत्रों में खुरहंड, सिंधन कलां, पतवन, पैलानी, बरेहटा, पीएचसी बिसंडा, बबेरू आदि में भी एक या दो पॉजिटिव पाए गए हैं।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सूची की पुष्टि की है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में बांदा जनपद में कुल 350 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें 9 सीएचसी नरैनी, 14 कृषि विश्वविद्यालय में भर्ती हैं। राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, अतर्रा (एल-वन) में कोई मरीज भर्ती नहीं है। राजकीय मेडिकल कालेज (एल-2) में 75 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा 252 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। आरआर टीमें इनका इलाज कर रही हैं। उनसे रोजाना फोन पर संपर्क किया जाता है। सीएमओ ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने, खांसते-छींकते समय मुंह में कपड़ा रखने, हाथों को बार-बार धोने, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। उन्होंने बताया कि बुखार, जुकाम, खांसी होने पर तुरंत जांच कराएं। ऐसे लक्षण वाले लोगों में 100 में मात्र दो व्यक्ति ही पॉजिटिव निकलते हैं। जांच से डरे नहीं। भीड़भाड़ से बचें।