{"_id":"65c91f09a5a54883c0019427","slug":"2224-left-roaro-exam-banda-news-c-212-1-bnd1002-107001-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 2224 ने छोड़ी आरओ\/एआरओ की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 2224 ने छोड़ी आरओ/एआरओ की परीक्षा
विज्ञापन
बांदा। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से हुई। 8428 परीक्षार्थियों में 2224 ने परीक्षा छोड़ दी। नोडल अधिकारी एडीएम की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। प्रश्नों में उलझाव होने के चलते परीक्षार्थियों ने सर्दी में भी पसीना बहाया।
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा जिले के 20 केंद्रों में हुई। परीक्षार्थियों को प्रथम पाली में सामान्य ज्ञान व दूसरी पाली में सामान्य हिंदी की परीक्षा देना था। प्रथम पाली में सामान्य ज्ञान की परीक्षा देने के बाद 24 परीश्वार्थी सामान्य हिंदी की परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। प्रथम पाली में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पत्र में पंजीकृत 8428 परीक्षार्थियों में 6226 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में 8428 में 6204 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। सामान्य ज्ञान ने उलाझाया तो दूसरी में 24 परीक्षार्थियों ने और परीक्षा छोड़ दी। पंजीकृत 8428 परीक्षार्थियों में 6204 ने परीक्षा दी। 2224 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। | नोडल अधिकारी एडीएम अभिताभ यादव की देखरेख में परीक्षा हुई। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों का सर्दी में पसीना बहा दिया। प्रश्न व उनके ऑप्शन को देख परीक्षार्थी कौन सा ऑप्शन सही पर उलझ गए। हालांकि हिंदी का प्रश्न पत्र सरल रहा।
प्रिंस अवस्थी (खप्टिहा कलां) ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी कठिन थे, पढ़ने और समझने में भी काफी वक्त लगा। हालांकि पूरे प्रश्न किए हैं।
मनु (आवास विकास) का कहना है कि प्रश्न कहां कहां से खोज के रखे हैं, दिमाग चकरा गया। लेकिन किसी तरह से किया है। हिंदी का पेपर अच्छा गया है।