फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   खेसारी दाल में पूर्व प्रधान समेत दो को कैद

खेसारी दाल में पूर्व प्रधान समेत दो को कैद

Fri, 23 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खेसारी दाल में पूर्व प्रधान समेत दो को कैद
बांदा। 29 बोरा प्रतिबंधित खेसारी (चटरी) दाल बरामद होने के जुर्म में पूर्व प्रधान सहित दो अभियुक्तों को अदालत ने 3-3 वर्ष की जेल और 30-30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह परिहार ने अपनी टीम के साथ 31 जुलाई 2008 को करहिया गांव के तत्कालीन ग्राम प्रधान विजय बहादुर सिंह और फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र के भदवां गांव निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता पुत्र देवीदयाल को खेसारी दाल से भरे 29 बोरे पूर्व प्रधान के घर में रखते समय रंगेहाथ पकड़ लिया था। अभियुक्तों ने स्वीकारा था कि वह इसे अरहर की दाल बताकर बेचते हैं।
विज्ञापन


दोनों के पास कारोबार का कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। पुलिस ने दोनों को धारा 3/4 खेसारी प्रतिबंधित एक्ट व धारा 273 आईपीसी में जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद वह जमानत पर बाहर आ गए थे। पुलिस ने तफ्तीश के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्वरित न्यायालय के अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की सुनवाई के बाद शुक्रवार को इसका फैसला सुनाते हुए पूर्व प्रधान विजय बहादुर सिंह और प्रमोद कुमार गुप्ता को धारा 2/3 खेसारी ग्राम प्रतिबंधित अधिनियम में 3-3 वर्ष की कैद और 30-30 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर 1-1 साल की अतिरिक्त जेल भोगनी होगी।


आईपीसी की धारा 273 में प्रत्येक को 4-4 माह की कारावास और 1-1 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर 15 दिन की अतिरिक्त जेल होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता आशुतोष मिश्र ने पैरवी करते हुए तीन गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed