फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   20 years imprisonment for raping a girl

Banda News: बालिका से दुष्कर्म में 20 वर्ष का कारावास

Tue, 03 Jun 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for raping a girl
बांदा। घर के पास खेल रही नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म में विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रदीप कुमार मिश्रा की अदालत ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। 11 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता के पिता ने तीन जुलाई 2013 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात आठ बजे उसकी नौ वर्षीय पुत्री दरवाजे के पास खेल रही थी। मोहल्ला निवासी इस्माइल मंसूरी ने उसकी बेटी को बुरी नीयत से मुंह दबाकर अवस्थी बगिया के पास सन्नाटे में ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले पर विवेचक ने न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने धारा 164 सीआरपीसी के बयान में बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 10 फरवरी 2021 को अदालत ने दोषी के विरुद्ध आरोप पत्र बनाया। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान अभियोन पक्ष की ओर से छह गवा पेश किए गए। न्यायाधीश ने पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने और अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनने के बाद इस्माइल को दुष्कर्म का दोषी पाया और 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। जुर्माने के तौर पर लगाई गई 11 हजार रुपये की धनराशि पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में अदा की जाएगी। दोषी को सजायावी वारंट बनाकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed