फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   खाद्य वस्तुओं की सिर्फ 1562 दुकानें रजिस्टर्ड

खाद्य वस्तुओं की सिर्फ 1562 दुकानें रजिस्टर्ड

Mon, 14 Jan 2019 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
खाद्य वस्तुओं की सिर्फ 1562 दुकानें रजिस्टर्ड
बांदा। जिले में खाद्य वस्तुओं की हजारों छोटी-बड़ी दुकानें हैं, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग में सिर्फ 1562 ही पंजीकृत हैं। इनमें 353 दुकानें 12 लाख तक का कारोबार कर सकती हैं। इससे ऊपर टर्नओवर का किसी भी दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय के अभिलेखों में जिले में करीब 7000 से ज्यादा खाद्य वस्तुओं की दुकानें हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग में इन दुकानों का 50 फीसदी भी रजिस्ट्रेशन नहीं है। खाद्य वस्तुओं की दर्जनों दुकानें ऐसी हैं, जिनका करोड़ों में टर्न ओवर है, लेकिन इनमें से किसी भी कारोबारी ने वास्तविक टर्नओवर को दर्शाकर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार दुग्ध डेयरी और दूधियों की संख्या भी दो हजार के करीब है। जो गांव से दूध लाकर शहर में बेचते हैं, लेकिन पंजीयन सिर्फ 200 डेयरी और दूधियों का है। जिले में सैकड़ों खाद्य वस्तुओं की दुकानें बिना पंजीयन के चल रही हैं। उनका लाखों का टर्नओवर है, लेकिन विभाग इनकी ओर से नजरें घुमाए है। कभी कभार जांच-पड़ताल और छापे व चालान की रस्म अदायगी कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



90 फीसदी दुकानों का पंजीयन किया जा चुका है। जो दुकानें बची हैं, जल्द ही अभियान चलाकर उनका भी पंजीयन किया जाएगा। कोई भी दुकान बिना पंजीयन के संचालित नहीं होगी। -अजीत कुमार, अभिहित अधिकारी, बांदा।



646 दवा की दुकानें रजिस्टर्ड
जिले में सिर्फ 646 दवा की दुकानें ही फुटकर व थोक दवा व्यवसाय के लिए औषधि प्रशासन विभाग में रजिस्टर्ड हैं। अधिकांश दुकानों (मेडिकल स्टोर) में दवा बिक्री के साथ इलाज भी होता है। खाद्य एवं औषधि विभाग अधिकारियों को कहना है कि जहां पर इलाज के साथ दवा बिक्री हो रही है, उन पर कार्रवाई का प्रावधान स्वास्थ्य विभाग का है। उनकी मदद से ही वह कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed