फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मंडलायुक्त ने लापरवाही पर सचिव से मांगा जवाब

मंडलायुक्त ने लापरवाही पर सचिव से मांगा जवाब

Thu, 24 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने लापरवाही पर सचिव से मांगा जवाब
मंडलायुक्त ने लापरवाही पर सचिव से मांगा जवाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा में लापरवाही पर अफसरों को फटकार लगाई। मसुरी गांव में सीसी रोड का काम न शुरु कराए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। सराय जदीद व कोर्रम गांव में विद्युतीकरण कार्य के जांच कराने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ला ने बुधवार को मयूर भवन सभागार में सांसद निधि से निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सांसद भैरों प्रसाद मिश्र भी मौजूद रहे। मंडलीय उप निदेशक (नियोजन) एसएन त्रिपाठी ने चारों जिलों में सांसद निधि से निर्माणाधीन कार्यों की रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपी।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि नए निर्माण कार्यों में ई-टेंडिरिंग कराई जाए। बांदा जनपद के मसुरी गांव में 9.92 लाख रुपये की सीसी रोड में 7.50 लाख रुपये अवमुक्त हो जाने के बाद भी कार्य न कराने पर ग्राम पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। 100 सोलर लाइट लगाने के लिए दूसरी किश्त मिलने में विलंब होने पर अधिकारियों की क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर में 20, महोबा में 28, बांदा में 41 और चित्रकूट में 18 कार्य अधूरे मिले। कुलपहाड़ (महोबा) में पांच लाख की लागत से निर्माणाधीन रैन बसेरा की दूसरी किश्त जारी करने के निर्देश परियोजना निदेशक महोबा को दिए। बांदा के सरायं जदीद व कोर्रम गांव में विद्युतीकरण कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि यदि यह कार्य किसी अन्य योजना से कराया गया है तो सांसद निधि की धनराशि वापस की जाए। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि परियोजना तत्काल स्वीकृत कर गुणवत्ता से कार्य कराए जाएं। संयुक्त विकास आयुक्त एसके मिश्रा, सभी परियोजना निदेशक, आरईएस व बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आदि मौजूद रहे।

दो गांवों में विद्युतीकरण के जांच के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed