{"_id":"5999c9e04f1c1b330f8b45e3","slug":"191503250912-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापों में साढ़े तीन क्विंटल प्रतिबंधित पालीथिन पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापों में साढ़े तीन क्विंटल प्रतिबंधित पालीथिन पकड़ी
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पहले ही प्रतिबंधित हो चुकी पालीथिन के विरुद्ध प्रशासन ने फिर अभियान छेड़ दिया। रविवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमों ने मुख्यालय समेत कई कस्बों में छापे मारकर साढ़े तीन क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित पालीथिन बरामद की। बड़ी संख्या में दुकानदारों को चेतावनी दी। नागरिकों से कहा कि पालीथिन में कोई सामग्री न लें।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार को सुबह अधिकारियों को पालीथिन के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया। मुख्यालय बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट रमेश तिवारी, नगर क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम, नगर पालिका सफाई निरीक्षक हरीशंकर निरंजन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के साथ पुलिस फोर्स भी था।
सब्जी मंडी इलाके में तीन दुकानदारों रमेश चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार सक्सेना और राज कैलाश के प्रतिष्ठानों में छापा मारकर करीब तीन क्विंटल प्रतिबंधित पालीथिन बरामद की। इसे जब्त कर नगर पालिका कार्यालय में रखवाया गया है। जल्द ही नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने दुकानदारों को सचेत किया कि हाईकोर्ट और शासन के आदेशों का पालन करें। 50 माइक्रोन से कम पतली पालीथिन हरगिज न बेचें न इस्तेमाल करें। तिंदवारी में ईओ अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पालीथिन के विरुद्ध अभियान चला। इसी तरह मटौंध में 12 किलो, नरैनी में 13 और ओरन नगर पंचायत में 41 किलो पालीथिन जब्त की गई।
उधर, अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के सभी एसडीएम, मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी और स्थानीय निकायों के ईओ को भेजे पत्र में हाईकोर्ट और शासनादेश का हवाला देकर कहा कि कोई भी दुकानदार, वेंडर, ट्रेडर्स प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैली न बेचेगा न आपूर्ति करेगा। इसके लिए निकाय और प्रशासन के अधिकारी सप्ताह में दो बार विशेष अभियान चलाएं।
-डीएम के निर्देश पर मुख्यालय समेत कई कस्बों में मारे गए छापे
अमर उजाला ब्यूरो