फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   171 couples mass marriages

171 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Sat, 19 Jan 2019 12:24 AM IST
gaurav gaurav बांदा
बांदा Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 19 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
171 couples mass marriages
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में दांपत्य जोड़ों को प्रमाणपत्र देते सांसद और विधायक। - फोटो : अमर उजाला
बबेरू। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पंडाल में 171 जोड़ों की वैदिक मंत्रोच्चारण और परंपरागत रस्मों के बीच विवाह हुआ। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए सांसद, विधायक और जिलाधिकारी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। नवदंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र भी सौंपे गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय में लवकुश शिक्षा सदन ट्रस्ट के तत्वावधान में दो पंडालों में शादी की रस्मों को पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से कराया गया। मेहमानों की उपस्थिति में दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला डाली।
विज्ञापन


सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, कार्यक्रम संयोजक व क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा) और आरके सिंह पटेल (मानिकपुर) सहित डीएम हीरा लाल, एसपी गणेश साहा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी, तहसीलदार सुनील कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के अजय पटेल ने वर-वधू को आर्शीवाद देते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक विवाह में बबेरू, कमासिन, बिसंडा, नरैनी, महुआ, तिंदवारी, बड़ोखर व जसपुरा के जोड़े शामिल थे। एक मुस्लिम जोड़े मर्का गांव की नगीना व अलिहा गांव के मोहम्मद असलम का भी निकाह हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व मंत्री अयोध्या सिंह, शिवशंकर सिंह पटेल, संतोष गुप्ता, केशव प्रजापति, बीडीओ ब्रजकिशोर, जगराम सिंह, ट्रस्ट सचिव सुधीर कुमार, पंकज द्विवेदी, विवेकानंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन विवेकानंद व विष्णु प्रताप ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed