फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   17 including four teachers found absent, salary withheld

Banda News: चार अध्यापकों समेत 17 मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
17 including four teachers found absent, salary withheld
बांदा। बीएसए के निर्देश पर गठित खंड शिक्षा अधिकारी व समन्यवकों की टीम ने शुक्रवार को जसपुरा ब्लाॅक के 31 स्कूलों का निरीक्षण किया। टीम को चार सहायक अध्यापक और 11 शिक्षामित्र सहित 17 अनुपस्थित मिले। इनमें एक अनुदेशक व एक परिचारक भी शामिल हैं। सभी का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पिछले दिनों स्कूलों के निरीक्षण में शैक्षिक गुणवत्ता घटिया पाई थी। बच्चों की उपस्थिति भी कम थी। कई शिक्षक ड्यूटी से गायब मिले थे। खंड शिक्षाधिकारी व समन्वयकों की टीम ने शुक्रवार को जसपुरा ब्लाॅक के 31 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। विद्यालयों में शैक्षिक, एमडीएम की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय पडोहरा में सहायक अध्यापक सिमता यादव, विनम्र प्रकाश, शिक्षामित्र वेद प्रकाश, प्राइमरी विद्यालय अदरी में शिक्षामित्र राघवेंद्र मिश्रा, कमल सिंह, प्राथमिक विद्यालय भाथा में शिक्षामित्र दीपिका अवस्थी, विजयश्री, परिचारक साधना गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह प्राथमिक विद्यालय चंदवारा में सहायक अध्यापक राजेंद्र प्रसाद्र, शिक्षामित्र शिवशरण, प्राथमिक विद्यालय चंदवारा-2 में सहायक अध्यापक प्रमेंद्र, शिक्षामित्र सुनीता सिंह, आशा देवी गैरहाजिर रहे।

वहीं, प्राथमिक विद्यालय मर्झा-एक में शिक्षामित्र कुसुमलता, मनोज कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालव चौकी पुरवा में अनुदेशक अनुराग, प्राथमिक विद्यालय बिलौडा डेरा में शिक्षामित्र कामता प्रसाद अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने सभी का एक दिन का मानदेय रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed