{"_id":"5c9bbec8bdec2256d212a808","slug":"161553710792-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली सब्सिडी, सूदखोरों का ब्याज भर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली सब्सिडी, सूदखोरों का ब्याज भर रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कृषि विभाग में रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों ने बीज खरीदा, पर उन्हें अभी तक सब्सिडी नहीं मिली। सूदखोरों से ब्याज में पैसा लेकर बीज खरीदने वाले किसान परेशान हैं।
तहसील क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने गेहूं का बीज सरकारी दर पर खरीदा था। विभाग के लोगों का कहना था कि सब्सिडी उनके खातों में आ जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तमाम किसानों ने अच्छी उपज के चक्कर में सूदखोरों से पैसा लेकर बीज खरीदा था। चार माह बीत गए पर उनकी सब्सिडी नहीं आई।
देवनाथ का पुरवा ग्रामीण के किसान कमलेश प्रसाद, शंभू भइया, आरख का पुरवा के किसान राजेंद्र यादव और पिद्दा आरख ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि जितनी छूट मिलनी थी, उससे अधिक ब्याज दे चुके हैं। अतर्रा कृषि फार्म के अधीक्षक लेखराज निरंजन ने कहा कि ब्लॉकवार साइट में गड़बड़ी आ जाने से किसानों के डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन दर्ज हो गए हैं, जिसके कारण किसानों के खातों में सब्सिडी पहुंचाने में देर हो रही है। ब्यूरो