{"_id":"5cb8b6cdbdec22145d3852ee","slug":"151555609293-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 17 नामांकन, कुल 24 पर्चे दाखिल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 17 नामांकन, कुल 24 पर्चे दाखिल हुए
विज्ञापन
10 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सपा-बसपा गठबंधन के श्यामाचरण गुप्ता ने भी आज दो सेट में नामांकन दाखिल किया।
नामांकन पत्रों की जांच शनिवार 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल को नाम वापसी की जा सकती है। मतदान छह मई को होगा।
भाजपा के आरके सिंह पटेल, सपा-बसपा गठबंधन के श्यामाचरण गुप्ता और कांग्रेस के बाल कुमार पटेल पहले ही अपने नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
अंतिम दिन शहर के जरैली कोठी निवासी छोटे लाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), सिविल लाइन निवासी भूपेंद्र शुक्ल ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, रुकमा बुजुर्ग निवासी मीरा देवी पुत्री रामबहोरी ने स्वतंत्र जनता राज पार्टी से नामांकन कराया।
झांसी जिले के कैरोखर के निवासी रोहित कुमार द्विवेदी ने बुंदेलखंड कांग्रेस पार्टी व कृष्ण कुमार दीक्षित (खुरहंड) ने नैतिक पार्टी से पर्चा भरा।
इसके अलावा दोबारा पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार उर्फ जीतू (कटरा), अंबेडकर समाज पार्टी के सिराज राहत खां (बसंतकुंज, दिल्ली) शामिल रहे।
विज्ञापन
इनके अलावा विजय प्रकाश (खोही अंश कर्वी), छेदी लाल (मोहकमगढ़, सतना), चंद्रशेखर अवस्थी (महुटा बांदा), सुनीता देवी पत्नी शिवनरेश (पनाहुर बांदा)
राम प्रताप(गायत्री नगर बबेरू), सुरेंद्र कुमार (मटियारा, चित्रकूट), चंद्रशेखर तिवारी (गूलरनाका, बांदा), अमित सिंह (बबेरू) व रामशरन (तकुली, बांदा) ने भी अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया।