{"_id":"599880194f1c1ba67f8b46ce","slug":"151503166489-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंजर दुर्ग में पानी रुका, डीएम ने जेई का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंजर दुर्ग में पानी रुका, डीएम ने जेई का वेतन रोका
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में कई दिनों से जलापूर्ति बाधित होने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए जल निगम के संबंधित अवर अभियंता का वेतन रोकने और सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए हैं। अधिशासी अभियंता को भी चेतावनी दी है। उधर, आशा बहू के वेतन में लेटलतीफी पर बड़ोखर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी का वेतन रोक दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
शनिवार को प्रदेश सरकार के विशेष सचिव और बांदा के लिए नामित नोडल अधिकारी के साथ डीएम कालिंजर दुर्ग के निरीक्षण में गए थे। वहां उन्हें बताया गया कि पिछले तीन दिनों से किले में जलापूर्ति बाधित है।
वापस मुख्यालय लौटते ही देर शाम डीएम ने जल निगम अवर अभियंता नागेंद्र शर्मा का वेतन रोकने और संबंधित अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता रतन लाल को तलब कर चेतावनी देते हुए तत्काल जलापूर्ति दुरुस्त कराने को कहा। उधर, नोडल अधिकारी के साथ बड़ोखर ब्लाक के हटेटी पुरवा गांव में वहां की आशा बहू द्वारा वेतन न मिलने पर डीएम ने बड़ोखर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.नरेंद्र विश्वकर्मा का वेतन रोकने और सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आशा बहुओं के वेतन बजट से संबंधित बैंक खाते का ब्योरा लेकर सीएमओ को सोमवार को तलब किया है।
-एई से स्पष्टीकरण, एक्सईएन को चेतावनी
-आशा के वेतन में देरी पर एमओ का वेतन रोका
-चेतावनी के साथ सीएमओ सोमवार को तलब
अमर उजाला ब्यूरो