{"_id":"66d37d07baf2093fe309b376","slug":"15038-candidates-were-absent-in-the-police-recruitment-exam-banda-news-c-212-1-bnd1005-115042-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित रहे 15038 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित रहे 15038 परीक्षार्थी
विज्ञापन
बांदा। पुलिस भर्ती परीक्षा में पंजीकृत कुल 48 हजार परीक्षार्थियों में 15038 परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। वहीं अंतिम दिन 2805 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को सभी दस केंद्रों में खाकी के साये में शांति पूर्ण परीक्षा हुईं। डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों सहित तीन जोनल, दस-दस सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी में लगाए गए थे। अंतिम दिन तेज धूप व उमस के कारण परीक्षार्थी परेशान नजर आए।
जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए दस केंद्र निर्धारित किए गए थे। 23 अगस्त से परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को अंतिम दिन 9600 परीक्षार्थी दोनों पालियों में पंजीकृत रहे। इनमें से प्रथम पाली में 1426 और दूसरी पाली में 1379 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएम नगेंद्र प्रताप, एसपी अंकुर अग्रवाल, नोडल अधिकारी व एडीएम अमिताभ यादव और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन कराने के उद्देश्य से खुद निकले और निगरानी की। पांच दिनों की परीक्षा शांति पूर्ण माहौल में हुईं।
23 अगस्त को पहले दिन 3295, दूसरे दिन 24 को 3054, तीसरे दिन 2994, चौथे दिन 30 अगस्त को 2890 और शुक्रवार को पांचवे दिन 2805 परीक्षार्थी पेपर देने नहीं पहुंचे। नोडल अधिकारी अमिताभ यादव ने बताया कि सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। कहीं कोई नकलची व संदिग्ध नहीं पकड़ा गया है। उधर, जीजीआईसी में परीक्षा देने आए महोबा के पवन कुमार ने बताया कि तेज धूप और गर्मी की वजह से काफी दिक्कतें हुईं। बसों में भी भीड़ की वजह से खड़े होकर सफर करना पड़ा।