{"_id":"6467cda3f1e98275d5045907","slug":"15-lakh-rupees-were-also-taken-the-bride-also-went-banda-news-c-12-1-242870-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Crime: शादी का झांसा देकर युवक को ठगा, डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए...दुल्हन भी गई, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Crime: शादी का झांसा देकर युवक को ठगा, डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए...दुल्हन भी गई, पढ़ें पूरा मामला
Sat, 20 May 2023 03:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 03:55 PM IST
सार
कुछ दूरी पर अज्ञात असलहाधारी लोगों ने उनके चार पहिया वाहन को रोक लिया। वाहन रुकते ही दुल्हन और उसकी भाभी वाहन से उतरकर असलहाधारियों के साथ चली गईं। अब मध्यस्थता कर रहे व्यक्ति के मोबाइल नंबर भी बंद जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में शादी कराने का झांसा देकर युवक से डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए और दुल्हन भी फरार हो गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के दतरौली गांव में बाल कृष्ण ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी कमासिन थाना क्षेत्र के खमरखा गांव निवासी दो व्यक्ति करा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने उससे शादी कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ले लिए और उन्हें कम बरातियों के साथ बरात लाने के लिए कहा। जब वह अपने परिजनों के साथ 17 मई को बरात लेकर मिर्जापुर जिले के अमहा गांव पहुंचे, तो मंदिर में शादी कराई गई। इसके बाद वह परिजनों के साथ दुल्हन को विदा करवाकर चले।
विज्ञापन
कुछ दूरी पर अज्ञात असलहाधारी लोगों ने उनके चार पहिया वाहन को रोक लिया। वाहन रुकते ही दुल्हन और उसकी भाभी वाहन से उतरकर असलहाधारियों के साथ चली गईं। अब मध्यस्थता कर रहे व्यक्ति के मोबाइल नंबर भी बंद जा रहे हैं। एसआई रमाशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन