{"_id":"773528f5bb6e3c3763cc7363d4e97436","slug":"15-injured-in-road-accidents-accidents-in-the-running-of-holi-milan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 15 घायल, होली मिलन की भागदौड़ में दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 15 घायल, होली मिलन की भागदौड़ में दुर्घटनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में 15 राहगीर घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर होली के मौके पर नशा किए हुए थे। इन सभी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
गिरवां गांव निवासी लक्ष्मण (22) और दादूराम (25) शुक्रवार को बाइक पर होली मिलने तरखरी गांव जा रहे थे। रास्ते मेें दूसरी बाइक से टकराकर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार होरीलाल (22) और द्वारिका (25) निवासी तरखरी भी जख्मी हो गए। बबेरू निवासी गौरव द्विवेदी (18) बाइक से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
बबेरू रोड पर अज्ञात वाहन से टकराकर बाकरगंज (बांदा) निवासी अशोक (40) घायल हो गया। खाईपार (बांदा) निवासी लाला (30) बाइक पर जाते समय किसी अन्य वाहन से टकराकर जख्मी हो गया। होली मिलने जा रहे बाइक सवार प्यारेलाल (20) और कैलाश (22) तथा उनका एक अन्य साथी मवई बाईपास के पास बाइक गिर जाने से घायल हो गए।
विज्ञापन
तीनों बांदा शहर के हैं। बंगालीपुरा निवासी चंद्रपाल (70) कचहरी के पास बाइक मवेशी के टकरा जाने से घायल हो गया। जमुनी पुरवा निवासी दीपक (20), कमतू (30) और कल्लू (18) होली मिलकर लौटते समय बाईपास के नजदीक बाइक से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। तीनों को चोटें आईं।
बलखंडीनाका निवासी गोविंद शुक्ला (33) एक अन्य बाइक से टकराकर घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ। बिसंडा गांव निवासी अनिल (24) बाइक से गिरकर घायल हो गया।
बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक मझीवां गांव में ललित सिंह (21), कैलाशपति (35) पत्नी जागेश्वर, जागेश्वर (42) पुत्र राजाराम, दीपक (9) पुत्र जागेश्वर, गौरा (20) पत्नी सुचित कुमार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।