फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   राष्ट्रीयता की राजनीति करती है कांग्रेस : अनूप

राष्ट्रीयता की राजनीति करती है कांग्रेस : अनूप

Sun, 15 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीयता की राजनीति करती है कांग्रेस : अनूप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनूप सिंह पटेल ने कहा है कि कांग्रेस कभी नफरत, जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती। कांग्रेस की राजनीति भारतीयता और राष्ट्रीयता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों से मायूस युवा अब तेजी से कांग्रेस पर निगाहें टिकाए हुए हैं। यह भी कहा कि कांग्रेस में अब कोई भी नेता सेवादल की ट्रेनिंग बगैर आगे नहीं बढ़ सकेगा।


प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के बाद रविवार को पहली बार गृह जनपद आए डॉ. पटेल का जिला कांग्रेस कार्यालय में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मोदी और योगी सरकारें फ्लाप साबित हुई है। उन्होंने मानवीय संवेदनाओं की हत्या की है। शिक्षित नवयुवक अब कांग्रेस के प्रति आकर्षित हैं। पिछले चार साल में डिजीटल इंडिया और तमाम जुमलेबाजी से उन्हें छला गया है। जीएसटी की शुरुआत कांग्रेस सरकार ने की थी लेकिन मोदी सरकार की मौजूदा जीएसटी गलाघोंटू है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी बताया कि अब कांग्रेस का कोई भी नेता या पदाधिकारी सेवादल की ट्रेनिंग बगैर आगे नहीं बढ़ सकेगा। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई का जन्म दिन भी मनाया गया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, सेवादल संगठक कैलाशनाथ वाजपेयी, प्रदेश सदस्य एमयू दुर्रानी, रामपाल अवस्थी, गजेंद्र सिंह पटेल, बीलाल, मोहम्मद इदरीस, राजकुमार गर्ग, किशनबाबू गुप्ता, शिवबली सिंह, राममिलन पटेल, जहांगीर, आदित्य सिंह, आशुतोष द्विवेदी, राजेंद्र तिवारी, इमामुद्दीन, संतोष द्विवेदी, अशोक चौहान, संतोष गुप्ता, अब्दुल मजीद, हाजी मोहम्मद हनीफ, चंदा देवी, इरशाद खां, जावेद खां, शब्बीर सौदागर, केपी सेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनूप सिंह पटेल ने कहा कि विधान सभा के मानसून सत्र में कांग्रेस बुंदेलखंड के मुद्दे पूरी शिद्दत से उठाएगी। कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के सारे वादे और दावे झूठे साबित हुए। गड्ढामुक्त सड़कें, 24 घंटे बिजली, स्कूल-कालेज में वाई-फाई, बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण बोर्ड का गठन, सभी किसानों की कर्जमाफी, बुंदेलखंड को विशेष प्राथमिकता इत्यादि वादे धरे रह गए। उन्होंने कहा कि अपराध चरम पर है। बलात्कार की घटनाओं में यूपी नंबर-वन हो गया है। बुंदेलखंड में लघु और सीमांत किसानों का जोत दायरा नहीं बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ भी नहीं मिला। मानसून सत्र में प्रदेश के साथ बुंदेलखंड के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे। ब्यूरो


-सेवादल की ट्रेनिंग बिना आगे नहीं बढ़ पाएंगे नेता
-नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता का गृह जनपद में स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed