फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   14 roads will be improved with Rs 345 lakh, traffic will become easier

Banda News: 345 लाख से सुधरेगी 14 सड़कें, आवागमन होगा सुगम

Fri, 02 Feb 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 02 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
14 roads will be improved with Rs 345 lakh, traffic will become easier
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के लोगो को जल्द ही खस्ताहाल सड़कों से कुछ हद तक राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार ने सड़कों का नवीनीकरण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 345 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चारों जिलों की 14 सड़कों के नवीनीकरण का काम भी शुरू कराया जाएगा। शुरुआती चरण में सर्वाधिक जर्जर सड़कों पर काम शुरू किया जाएगा। इससे काफी हद तक आने-आने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मंडल की अधिकांश सड़कें खस्ताहाल हैं। कहीं गड्ढों की भरमार है तो कहीं गिट्टी डामर के स्थान पर मिट्टी नजर आती हैं। सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनों में होती है। गड्ढों और जलभराव के बीच होकर निकलने में कई बार वाहन सवार हादसों का शिकार भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

बांदा जिले में 95.83 लाख की लागत से बांदा-राजघाट संपर्क मार्ग, मवई-गडरिया-हमीरपुर बाईपास, अतरहट-खप्टिहां-साडी संपर्क मार्ग, अरबई संपर्क मार्ग का नवीनीकरण होगा। इन सभी मार्गों की हालत ऐसी है कि इन पर चलते वाहन कब हादसों का शिकार हो जाएं, कोई नहीं जानता। सालों से इन मार्गों की मरम्मत न होने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन मार्गों के नवीनीकरण से 400 से 500 गांवों के लोगों को आवागमन में सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चित्रकूट जिले में 63.75 लाख की लागत से गदरी- देवांगना मार्ग, बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन से ओहन डैम तक की सड़क का नवीनीकरण कराया जाएघा। बताया कि जिले के लोगों की ओर से लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत की मांग भी की जा रही थी। सड़कों की दशा के कारण दूर दराज से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जनपद हमीरपुर में 96.63 लाख की लागत से पारा कैथी- गेवडी- किसवाही मार्ग, जराव- खराखर मार्ग, सरीला नहर हरसुंडी मार्ग का नवीनीकरण होगा। महोबा जिले में 88.85 लाख की लागत से कबरई स्टेशन फीडर मार्ग, महोबा पठा मार्ग, कुलपहाड़ नौगांव से थुरट पचारा- अमानपुर-भुजपुरा मार्ग, जमाला- किंहौआ-भटेवरा गौरिहार मार्ग के मरम्मत का काम होगा।

शासन ने मार्गों के मरम्मत की स्वीकृति के साथ ही अलग-अलग सड़कों के लिए दो करोड़ की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। प्रदेश के वित्त नियंत्रक लोक निर्माण विभाग राजेश सिंह ने इस आशय का पत्र जिलाधिकारी व अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण को भेजा है। पत्र में सड़कों का निर्माण 30 मार्च तक पूरा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed