फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   जलसंस्थान कर्मियों का आंदोलन स्थगित

जलसंस्थान कर्मियों का आंदोलन स्थगित

Sat, 11 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जलसंस्थान कर्मियों का आंदोलन स्थगित
बांदा। करीब एक हफ्ते से मंडल मुख्यालय में महाप्रबंधक आवास के सामने चल रहा जल संस्थान संविदा कर्मियों का क्रमिक अनशन शनिवार को सातवें दिन समाप्त हो गया। कर्मचारियों ने कहा है कि एक हफ्ते में मांगें पूरी नहीं हुईं तो पुन: आंदोलन होगा।
विज्ञापन


कई माह का बकाया वेतन और ठेकेदार का चयन ई-टेंडर से कराने आदि की मांगें लेकर चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के संविदा कर्मी स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले यहां क्रमिक अनशन कर रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की आधी रात के बाद से कार्य बहिष्कार का एलान किया था। शनिवार को हड़ताल शुरू होते ही दोपहर बाद अनशन स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी सहित महाप्रबंधक जवाहर राम और सचिव/अधिशासी अभियंता रतनलाल तथा पुलिस उपाधीक्षक सदर कुलदीप गुप्ता अनशन स्थल पर पहुंचे। हड़ताली महासंघ कर्मियों के नेताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ मंडल अध्यक्ष श्रीपाल यादव और महामंत्री जयराम चौरसिया ने बताया कि अधिकारियों ने एक सप्ताह में वेतन भुगतान और वेतन वृद्धि तथा ईं-टेंडरिंग की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों के इस आश्वासन पर क्रमिक अनशन व आंदोलन फिलहाल एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed