{"_id":"6b047fa373ea81db2c0bd809","slug":"congress-to-hold-constitution-protection-march-on-constitution-day-banda-news-c-212-1-bnd1020-155118-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: संविधान दिवस पर कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: संविधान दिवस पर कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा यात्रा
Mon, 23 Nov 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बांदा। संविधान दिवस पर 26 नवंबर को कांग्रेस लखनऊ में संविधान रक्षा यात्रा निकालेगी। इसमें शामिल होने के लिए बांदा से काफी संख्या में कार्यकर्ता बस, ट्रेन और निजी वाहनों से जाएंगे। सोमवार को जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यात्रा नेहरू भवन में गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुरू होगी। एनेक्सी भवन होते हुए हजरतगंज पहुंचेगी, जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समापन होगा।
उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश की जगह केंद्रीय मंत्री को शामिल करने के केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाए। संतोष कुमार द्विवेदी, रज्जाक भाई, इरफान खान, अरविंद सिंह, रामनरेश गुप्ता लड्डू और लालबाबू राजपूत मौजूद रहे। (संवाद)