फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1268 government books found in junk shop

बांदा: विबाड़ की दुकान में मिलीं 1268 सरकारी किताबें

Sun, 19 Feb 2023 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 19 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
1268 government books found in junk shop
कबाड़ की दुकान में मिलीं 1268 सरकारी किताबें
विज्ञापन

- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कबाड़ी को जेल भेजा
- छह फरवरी को भी बरामद हुई थीं 5519 किताबें
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मुफ्त बांटी जाने वाली किताबें कबाड़ की दुकानों में मिलने का सिलसिला जारी है। एक पखवारे के अंदर दूसरी बार पुलिस ने कबाड़ की दुकान से पांच बोरियों से 1268 सरकारी पुस्तकें बरामद की हैं। पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कबाड़ी को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक यह कक्षा एक से 8वीं कक्षा की पुस्तकें हैं।

छह फरवरी को कबाड़ की दुकान में मिली पुस्तकों की जांच भी अभी चल रही है। अब दूसरी घटना ने मुफ्त किताबों के वितरण पर बेसिक शिक्षा विभाग की पोल खोल दी।
रविवार को कोतवाली उप निरीक्षक तुषार श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस ने तिंदवारी रोड स्थित कबाड़ी की दुकान में छापा मारा। यहां प्लास्टिक की पांच बोरियों में 1268 सरकारी किताबें पाई गईं। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया। किताबें खरीदने वाले आरोपी विमल को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपी कबाड़ी विमल समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किताबें बेचने वाले की खोजबीन की जा रही है। बरामद किताबों के संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी गई है। जांच के दौरान जो भी नाम सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed