फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कंबल वितरण और अलाव पर रहेगी कैमरे की नजर

कंबल वितरण और अलाव पर रहेगी कैमरे की नजर

Fri, 23 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
कंबल वितरण और अलाव पर रहेगी कैमरे की नजर
बांदा। इस बार कंबल वितरण और अलाव जलाने में अफसर और कर्मचारी धांधली नहीं कर पाएंगे। हर साल इसमें धांधली की आ रही शिकायतों पर गंभीर दिखाते हुए योगी सरकार ने इसके वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। योजना पर ढंग से अमल हुआ तो गरीबों को इस बार ठंड में ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के सातों जिलों के लिए 1.70 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसमें 1.55 करोड़ कंबल के लिए और 15.50 लाख अलाव जलवाने पर खर्च होंगे।
विज्ञापन


वैसे तो प्रदेश सरकार हर वर्ष ठंड में राहत के लिए अलाव और कंबल की व्यवस्था करती है। इसमें गड़बड़ियों की शिकायतें आती हैं। इसी के मद्देनजर दोनों राहत कार्यों में वीडियोग्राफी अनिवार्य कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व विभाग अलाव और कंबल वितरण की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल के बांदा को कंबल के लिए 25 लाख, हमीरपुर और चित्रकूट को 20-20 लाख और महोबा को 15 लाख रुपये मिले हैं। अलाव के लिए हर जिले को दो-दो लाख रुपये दिए गए हैं। इसी तरह झांसी मंडल में जनपद झांसी, ललितपुर व जालौन को कंबल वितरण के लिए 75 लाख और अलाव के लिए 7.50 लाख बजट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों भेजे पत्र में आदेश दिए है कि कंबल की खरीद दिसंबर के पूर्व कर ली जाए। अलाव के लिए स्थान का चयन कर लकड़ी खरीद की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। दोनों कार्यों के लिए जिला व तहसील स्तर पर निगरानी समिति गठित हो।

शहर में निकायों को जिम्मा
शहरी क्षेत्रों में कंबल और अलाव की व्यवस्था का जिम्मा स्थानीय निकायों को सौंपा गया है। इसकी निगरानी के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित होगी। टीम प्रतिदिन कंबल वितरण और जलते अलाव की वीडियोग्राफी शासन को भेजेगी।


कंबल खरीद प्रक्रिया शुरू
दिसंबर के पूर्व कंबल की खरीद व अलाव की व्यवस्था के आदेशों के बाद जिला स्तर पर कंबल खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दैवी आपदा के प्रभारी/एडीएम संतोष बहादुर ने बताया कि कंबल की खरीद के लिए जल्द सूचना का प्रकाशन होगा। ताकि विक्रय फर्म समय से टेंडर डाल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed