{"_id":"64a6ff95c6a1fc81bc03bd26","slug":"12-youths-got-jobs-in-police-banda-news-c-212-1-bnd1001-164-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस में 12 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस में 12 युवाओं को मिली नौकरी
Thu, 06 Jul 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को डीआईजी व एसपी ने उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक के पद पर चयनित 12 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 10 युवा बांदा और एक-एक युवा चित्रकूट और हमीरपुर का शामिल है। नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही युवाओं के चेहरे पर खुशी नजर आ रही थी।
मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही बांदा में भी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें पुलिस लाइऩ बांदा सभागार में चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्र व एसपी अभिनंदन ने मंडल के जिलों बांदा, चित्रकूट व हमीरपुर से चयनितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसमें उपनिरीक्षक गोपनीय के तीन, सहायक उपनिरीक्षक लिपिक के तीन और सहायक उपनिरीक्षक लेखा के छह सहित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।
विज्ञापन
इसमें बांदा से 10 अभ्यर्थी, चित्रकूट व हमीरपुर से एक-एक अभ्यर्थी का उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक के पद पर चयन हुआ है। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर गवेंद्र पाल गौतम व प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र समेत अन्य रहे।