फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   12 children hospitalized due to fever and sore throat

बांदाः बुखार और गले में दर्द होने पर 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Tue, 13 Sep 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
12 children hospitalized due to fever and sore throat
घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में गुलदस्ता भेंट करते सीओ। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। डिप्थीरिया (गलाघोंटू) संक्रमण के प्रकोप के बीच बुखार से ग्रसित बच्चों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बुखार और गले में दिक्कत होने पर 12 बच्चों को जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया गया है। तीन गंभीर बीमार बच्चों को डिप्थीरिया वार्ड में रखा गया है। डाक्टरों के मुताबिक, बुखार और गले में दिक्कत आदि परेशानी डिप्थीरिया के लक्षण हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता के यहां बीमार बच्चों की भीड़ रही। 173 लोगों व 59 बच्चों का इलाज किया गया। बुखार और गले में दिक्कत की समस्या से गंभीर 12 बच्चों को भर्ती किया गया है। तीन बच्चों में डिप्थीरिया के लक्षण प्रतीत होने पर उन्हें अलग वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें बबेरू सीएचसी क्षेत्र के पून गांव की कोमल (11) पुत्री केशव और अतर्रा सीएचसी क्षेत्र के उसरा पुरवा (बदौसा) की शीतला (11) पुत्री श्रीपाल व खम्हौरा गांव की राधिका (6) पुत्री दुर्विजय शामिल हैं।
विज्ञापन

बुखार से ग्रसित बच्चों में कृष्णा सिंह (15) निवासी बड़ोखर बुजुर्ग, सौम्या (2) निवासी कताई मिल, राघव (5) निवासी बाबा तालाब, अरविंद (13) निवासी बछेई (गिरवां), सुमन देवी (8) निवासी मनोहर पुरवा (खुरहंड), अल्फिया (7) निवासी सबादा (पैलानी), तनु (3) निवासी सिसोलर (हमीरपुर), शिवानी (10) निवासी बिलगांव, आर्यन (9) निवासी कनवारा आदि शामिल हैं। इन्हें चिल्ड्रेन व ट्रामा सेंटर में बने वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार और गले में दिक्कत डिप्थीरिया के लक्षण
बांदा। ट्रामा सेंटर चिकित्साधीक्षक डॉ. विनीत सचान ने बताया कि बुखार, जुकाम, गले व सांस लेने में दिक्कत डिप्थीरिया के लक्षण हैं। यह संक्रामक रोग है। एक-दूसरे के संपर्क में आने पर बच्चों में फैलता है। सावधानी और टीका ही इसका बचाव है। यह भी बताया कि बुखार और गले में दिक्कत जैसी समस्या होने पर 7-8 बच्चे रोजाना भर्ती हो रहे हैं।
बुखार से जूझ रहे युवा और बुजुर्ग, 10 भर्ती
बांदा। बच्चों के अलावा युवा और बुजुर्ग भी बुखार से ग्रसित होकर सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1139 मरीज इलाज कराने पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियन डा.हृदयेश पटेल के कक्ष में उमड़ी।

सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक डेढ़ दर्जन बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें रामदत्त (65) बांधा पुरवा, अनारकली (40) निवादा, सौरभ (30) खुरहंड, अनीता (23) हुसैनपुर, मंजू (24) परसहर, रानी देवी (23) हरदौली, वरुण (26) स्वराज कालोनी, कल्लू (45) खैराडा, रघुराज (80) गुरेह, अनुज (22) पचनेही आदि शामिल हैं। इन सभी को भर्ती किया गया है। वहीं पहली सितंबर से अब तक बुखार से दो वृद्धों की मौत हो चुकी। इनमें नहरी (नरैनी) गांव निवासी मुन्नीलाल (65) व जारी गांव निवासी रामसनेही (80) शामिल हैं।

जिला अस्पताल के डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती बच्चे।

जिला अस्पताल के डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती बच्चे।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed